अमावस्या पर पुलिस अधीक्षक ने की गंगा आरती,दिया स्वच्छता का संदेश

फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा अमावस्या पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया l गंगा आरती में मुख्य यजमान के रूप में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, सह पत्नी व माता जी के साथ मौजूद रहे। गंगा आरती मे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि हम सब का दायित्व है मां गंगा को अविरल व निर्मल बनाए रखना । गंगा आरती में क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि गंगा नदी को गंदा न करें एवं मां गंगा को स्वच्छ रखें । अंत मे डीपीओ ज्ञान तिवारी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया।इस मौके पर मुख्य रूप से स्वामी विज्ञाननंद सरस्वती जी महाराज, गायत्री परिवार रामस्वरूप गुप्ता रवींद्र सिंह, व्यापार मंडल के जिला प्रभारी संजय गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता आशा त्रिपाठी सुनीता गुप्ता लक्ष्मी सिंह , वंदना गुप्ता मधु गुप्ता पुष्पा गुप्ता,उर्मिला तिवारी प्रज्ञा गुप्ता आशीष गुप्ता, पंकज कुमार, राघवेंद्र , अनुज, वीरेंद्र साहू , सुरेंद्र पाठक, प्रांशु रस्तोगी, विवेक , माधव दीक्षित, अहम शर्मा ,सुमित, शिवम मिश्रा आर्यन मिश्रा मौजूद रहे।