ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर द्वारा बचपन प्ले स्कूल में 40 ताइक्वांडो खिलाड़ियों के बढ़ते मजबूत कदम,

कलर बेल्ट प्रमोशन के अन्तर्गत ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन करते एक कक्षा उत्तीर्ण करते कलर बेल्ट प्रमोशन प्राप्त किया। येलो बेल्ट हासिल करने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ी दिव्यांश अग्रहरि, अथर्व अग्रहरि, मयंक मनी अग्रहरि ,अग्रिम वर्मा, व्योम द्विवेदी ,संवि सिंह गौर, अनुष्का वर्मा, तेजस्वी तोमर, आरुषि प्रखर ,अश्वनी कुमार, स्वस्तिका सिंह, सात्विका सिंह राघव सिंह चौहान, ग्रीन बेल्ट, जीतने वाले खिलाड़ी ऋषिमा सिंह, आयुषी ,यशश्वी तोमर,अथर्व ठाकुर ,सिद्धार्थ सिंह, अनन्या ग्रीन फर्स्ट बेल्ट पाने वाले खिलाडी अंशिका यादव अद्विका सिंह ,आयुष मौर्य ,वसुंधरा, मणिकर्णिका सिंह, अर्णव मौर्या, प्रिया देवी, आरव मौर्या, ब्लू बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी ईशान त्रिपाठी, श्रेयांश श्रीवास्तव, ईशानी त्रिपाठी ,आराध्या सिंह, रेड वन बेल्ट में अंजली मिश्रा रही।इस अवसर पर ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते प्रमोशन बेल्ट प्रदान किया व संबोधन में कहा शारीरिक शक्ति के साथ आत्म शक्ति आपको आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है ।आपको मजबूत बनाती है। अवसर पर बचपन प्ले स्कूल की प्रधानाचार्य करिश्मा सिंह सोलंकी,काउंसलर श्रेया गुप्ता प्रशिक्षण / सचिव राजकुमार ,उप सचिव भारत वर्मा सहित अभिभावक उपस्थित रहे।