प्रिंस एग्रो एजेंसी के डायरेक्टर गुरुप्रीत सिंह ने स्टाफ के साथ किया वृक्षारोपण

सुमित गर्ग पत्रकार,

खेरागढ़। प्रदेश सरकार के 'एक पेड़ माँ के नाम' वृहद वृक्षारोपण जन अभियान-2026 के तहत तीर्थ एग्रो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, राजकोट (गुजरात) "शक्तिमान" के सहयोग से प्रिंस एग्रो एजेंसी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर प्रिंस एग्रो एजेंसी के डायरेक्टर गुरुप्रीत सिंह ने अपने स्टाफ के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा।

पौधारोपण कार्यक्रम में एजेंसी के स्टाफ विजय बघेल, सत्यप्रकाश, अमन खान एवं वासिद ख़ाँ भी मौजूद रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों का संरक्षण करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।