तुलसी फिलिंग स्टेशन पर हुआ पौधारोपण, धर्मेंद्र बबलू वर्मा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सुमित गर्ग पत्रकार,

खेरागढ़। प्रदेश सरकार के 'एक पेड़ माँ के नाम' वृहद वृक्षारोपण जन अभियान-2026 के तहत रविवार को भाजपा ब्रज क्षेत्र ओबीसी मोर्चा के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र बबलू वर्मा ने अपने प्रतिष्ठान तुलसी फिलिंग स्टेशन पर पूर्ति निरीक्षक सुमलिका सक्सेना के साथ पौधारोपण किया।

इस अवसर पर धर्मेंद्र बबलू वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

पूर्ति निरीक्षक सुमलिका सक्सेना ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों का संरक्षण भी पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए।

इस दौरान तुलसी मोटर्स के डायरेक्टर शुभम वर्मा, उदय प्रताप, सुरेंद्र त्रिपाठी, शाहरुख़ खान, राशिद खान, सुरेंद्र मुंशी जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संदेश दिया।