एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत भाजपा ने किया वृक्षारोपण

खेरागढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत रविवार को जिला उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा के निर्देशन में भाजपा नगर मंडल ने नगला उदैया, लालपुर, खेरागढ़ और महुआ खेड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम में भानुप्रताप दीक्षित, नगर मंडल मीडिया प्रभारी सुमित गर्ग, मंत्री जितेंद्र राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष डंबर सिंह, सभासद रामबाबू राजपूत, मुन्नालाल, पूर्व सभासद लाखन सिंह, संजय, खजान सिंह सहित भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।