15 अगस्त को खेरागढ़ में लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को मिलेगा सम्मान

सुमित गर्ग खेरागढ़ संवाददाता,

खेरागढ़। अपना घर सेवा समिति, खेरागढ़ की बैठक बुधवार शाम पुरानी तहसील रोड स्थित समिति अध्यक्ष गिर्राज किशोर सिंघल के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

समिति ने निर्णय लिया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक राधा पैलेस, खेरागढ़ में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

समिति के संस्थापक रम्मो लाल गोयल ने बताया कि रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने में सहयोग करने की अपील की।

बैठक में संरक्षक कृष्ण कुमार पंसारी, अध्यक्ष गिर्राज किशोर सिंघल, कोषाध्यक्ष संजय बंसल, ब्लड प्रबंधक प्रमोद कुमार मित्तल, सह महामंत्री मिट्ठन लाल गर्ग, मंत्री मनीष गर्ग, नरेश मंगल, नरेश गर्ग एवं प्रवीण मंगल सहित समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।