15 जुलाई से शुकरुल्लापुर आरओबी पर फिर शुरू होगा सड़क यातायात

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने शुकरुल्लापुर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित आरओबी संख्या-165 (एचएसवाई?एसएसडी) पर एक्सपेंशन जॉइंट की आवश्यक मरम्मत का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसके बाद 15 जुलाई 2026 की सुबह से पुल पर सड़क यातायात दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।

मरम्मत कार्य को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से शमशाबाद तिराहा से हथियापुर तिराहा तक सड़क यातायात का अस्थायी डायवर्जन लागू किया गया था।

रेल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि पुल पर यातायात पुनः शुरू होने के बाद सभी निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने मरम्मत कार्य के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, प्रेस एवं मीडिया तथा आमजन द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। रेलवे ने कहा कि यात्रियों और सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा रेल अवसंरचना के सतत उन्नयन के लिए वह निरंतर प्रतिबद्ध है।