बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने श्रीगंगानगर में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

श्रीगंगानगर। : बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली ने आज श्रीगंगानगर स्थित आदर्श नर्सिंग होम में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (कैंसर सर्जरी) ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी विभाग के सीनियर डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. सौरभ गुप्ता तथा आदर्श नर्सिंग होम, श्रीगंगानगर के डायरेक्टर डॉ. परवीन गुप्ता की उपस्थिति में किया गया।

डॉ. सौरभ गुप्ता प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आदर्श नर्सिंग होम, श्रीगंगानगर में मरीजों को प्राथमिक परामर्श एवं फॉलो-अप परामर्श उपलब्ध कराएंगे।

इस अवसर पर बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी विभाग के सीनियर डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. सौरभ गुप्ता ने कहा, ?कैंसर एक कॉम्प्लेक्स बीमारी है, जिसके उपचार के लिए ट्यूमर के प्रकार, स्टेज, स्थान और मरीज की समग्र स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर मल्टीडिसिप्लिनरी और व्यक्तिगत उपचार योजना की आवश्यकता होती है। कैंसर के इलाज में सर्जरी आज भी सबसे महत्वपूर्ण उपचार विकल्पों में से एक है, विशेष रूप से तब जब बीमारी का समय रहते पता चल जाए और वह शरीर के अन्य हिस्सों में न फैली हो। कुछ मामलों में, जिन लोगों में आनुवंशिक कारणों से विशेष प्रकार के कैंसर का जोखिम अधिक होता है, उनके लिए प्रिवेंटिव सर्जरी की भी सलाह दी जा सकती है। आधुनिक चिकित्सा तकनीकों की बदौलत मिनिमली इनवेसिव और रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी अधिक सटीक, सुरक्षित और कम कॉम्प्लीकेशन्स वाली साबित हो रही हैं, जिससे मरीज तेजी से स्वस्थ हो पाते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि समय पर जांच और शीघ्र उपचार से इलाज के बेहतर परिणाम, जीवित रहने की संभावना और मरीजों की जीवन गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होता है।?

डॉ. सौरभ ने आगे कहा, ?कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके शुरुआती लक्षणों की पहचान करना बेहद आवश्यक है, क्योंकि समय पर निदान सफल उपचार की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। शुरुआती अवस्था में बीमारी का पता चलने और तुरंत उपचार शुरू होने से मरीजों के स्वस्थ होने की संभावना काफी बढ़ जाती है और उनकी जीवन गुणवत्ता भी बेहतर बनी रहती है। इन ओपीडी सेवाओं के माध्यम से हमारा उद्देश्य मरीजों को एडवांस्ड उपचार विकल्प, विशेषज्ञ परामर्श, काउंसलिंग और संवेदनशील देखभाल उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें कैंसर के उपचार की पूरी यात्रा के दौरान समग्र सहयोग मिल सके।?

आदर्श नर्सिंग होम, श्रीगंगानगर के डायरेक्टर डॉ. परवीन गुप्ता ने कहा, ?हमें बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के साथ जुड़कर क्षेत्र में एडवांस्ड ऑन्कोलॉजी सेवाएं उपलब्ध कराने की खुशी है। इस सहयोग से श्रीगंगानगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अपने घर के निकट ही विशेषज्ञ कैंसर उपचार और परामर्श सेवाओं का लाभ मिल सकेगा, जिससे उन्हें बेहतर और समय पर चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी।?

बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली न केवल मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि कैंसर के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और लोगों को बेहतर एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करने की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रहा है। अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और पेशेंट सेंट्रिक एप्रोच के साथ हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल मरीजों के जीवनकाल को बढ़ाना ही नहीं, बल्कि उनके जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाना है।