बिजली का बिल जमा करने को लेकर हुआ विवाद में महिला सरिता व उसके प

बिजली का बिल जमा करने को लेकर हुआ विवाद में महिला सरिता व उसके पति से मारपीट, पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा

मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र स्थित मौसम विभाग इलाके में बिजली का बिल जमा करने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़िता सरिताका आरोप है कि उसकी देवरानी, ससुर और देवर ने मिलकर उसके पति राजीव के साथ मारपीट की, जिससेउन्हे गंभीर चोटें आईं।

पीड़िता सरिता के अनुसार, घटना के बाद उसने कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बावजूद आरोप है कि नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे पीड़ित परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन बिताने को मजबूर है।

सरिता का कहना है कि मेरे पति का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है मेरे पतिकी हालत गंभीर है

सरिता ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। वहीं पीड़ित परिवार न्याय मिलने और सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद लगाए बैठा है।