* वैश्यकुल ने डिजिटल तकनीक से किया सामाजिक एकता का शंखनाद *

वैश्य समाज को देश के हर राज्य, जिले और गाँव स्तर पर संगठित और एकजुट करने के उद्देश्य से कल शाम रफी मार्ग स्थित ऐतिहासिक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में 'वैश्यकुल उदय - भव्य शुभारंभ समारोह' का गौरवशाली आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद माननीय श्री नरेश बंसल जी और वैश्यकुल के संस्थापक एवं भाजपा दिल्ली के प्रदेश महामंत्री आदरणीय श्री विष्णु मित्तल जी ने डिजिटल बटन दबाकर वैश्यकुल की आधिकारिक वेबसाइट (www.vaishyakul.com), राष्ट्रव्यापी मिस्ड कॉल अभियान 8373977977, आगामी महा-आयोजन के रजिस्ट्रेशन फॉर्म्स का भव्य शुभारंभ किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वैश्यकुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल जी ने अपने स्वागत भाषण में समाज के प्रबुद्ध जनों में जोश भरते हुए कहा कि आज लॉन्च की गई यह अत्याधुनिक वेबसाइट और मिस्ड कॉल नंबर समाज के अंतिम व्यक्ति को जोड़ने का डिजिटल माध्यम बनेंगे। आगामी 27 सितम्बर 2026 को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 'परिचय सम्मेलन' और 'वैश्यकुल सांस्कृतिक समागम' के लिए अब देश और दुनिया के किसी भी कोने से वैश्य परिवार घर बैठे पूरी सुरक्षा और गोपनीयता के साथ डिजिटल रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन सदस्यता प्राप्त कर सकेंगे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद श्री नरेश बंसल जी ने संगठन की इस अनूठी डिजिटल पहल की जमकर सराहना की और कहा कि तकनीक के माध्यम से समाज को जोड़ना और युवाओं को अपनी जड़ों से परिचित कराना समय की मांग है। वहीं, वैश्यकुल के प्रेरणास्रोत श्री विष्णु मित्तल जी ने कहा, "हमारा संकल्प अखंड वैश्यकुल का निर्माण करना है। जो लोग इंटरनेट से दूर हैं, वे भी केवल एक मिस्ड कॉल देकर इस विशाल परिवार के सक्रिय सदस्य बन सकते हैं।"समारोह के दौरान वैश्यकुल परिवार की ओर से मुख्य प्रायोजक 'सूर्या साड़ी' के श्री अरविंद गुप्ता जी का उनकी सामाजिक सहभागिता के लिए विशेष नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में श्री नारायण अग्रवाल (प्रताप घी), श्री एस. एस. अग्रवाल, श्री अनिल गोयल (विधायक कृष्ण नगर), श्री तिलक राम गुप्ता (विधायक त्रिनगर), श्री नवीन गर्ग (सदस्य व्यापारी कल्याण बोर्ड), श्री सुमन गुप्ता (निगम पार्षद चांदनी चौक), श्री नरेश गोयल (कोकोफॉम), श्री अनिल मित्तल (सतमोला) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे और सभी को सम्मानित भी किया गया।

साथ ही, संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री गिरीश मित्तल जी एवं वरि उपाध्यक्ष श्री यतेंद्र गुप्ता और महामंत्री श्री अमित गोयल, पवन सिंघल एवं सतेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री राजेश जैन, महिला अध्यक्ष श्रीमती अपर्णा गोयल युवा अध्यक्ष श्री अंकुर गोयल एवं कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्यों के अथक परिश्रम व कुशल प्रबंधन की मंच से भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के एक अन्य महत्वपूर्ण सत्र में, भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के नवनियुक्त सम्मानित जिला पदाधिकारियों का भी वैश्यकुल मंच पर पटका और स्मृति चिह्न देकर भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने सहभोज किया।