तुलसी आश्रम ।। चंदौली।।  रेलवे ठेका मजदूर यूनियन की  बैठक हुई ।।

रेलवे ठेका मजदूर यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन चंदौली पर संपन्न हुई । जिसमें सभी मजदूरों का हाल चाल जाना गया । बैठक में सरकार का जो आदेश मजदूरोंके पक्ष में आया है उसके बारे में विस्तार से वार्ता हुई । रेलवे ठेका मजदूर यूनियन के महामंत्री श्री बाबूलाल जी ने बताते हुए और सभी को धन्यवाद देते हुए बताया कि रेल मंत्रालय श्रम मंत्रालय हर जगह से हम लोगो के लिए अच्छी खबर है हम अपने लक्ष्य की तरफ पहुंच गए हैं हम लोगोंके उपर तमाम परेशानियां आयी लेकिन हम लोग डटे रहे। आगे भी परेशानी आयेगी तो मिलकर उसका डटकर सामना करेंगे । उन्होंने अपने हुए अपमान और ठेकेदार द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी जिक्र किया । 1 अप्रैल 2026 से बढ़ी हुई मजदूरी लागू करने पर ,रेलवे ठेका मजदूरों को बैंक खाते में मजदूरी भेजने पर ,मजदूरों को मेडिकल सुविधा, दुर्घटना बीमा 10 लाख मुआवजा,समान काम का समान वेतन इत्यादि पर विस्तार से वार्ता हुई।? बैठक में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश एवं बिहार के शाखा अध्यक्ष संजय पाण्डेय, विकास कुमार वर्मा ,जय प्रकाश यादव, संजू राम, मनोज राम, श्रीकांत, कमलेश, जगदीश गुप्ता ,राम केवल, नंदू सिंह, लखन कुमार ,राम केवल, राजेंद्र, विनय, छेदी ,अशोक कुमार, हरिनारायण , उमेश, कन्हैया,राजू, चंदन ,गौतम कुमार, ने सर्वेश, राम प्रीत, रमेश सिंह ,संतैअजय इत्यादि बहुत सारे मजदूर उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता नंद जी ने और संचालन संजू राम ने किया।।य