डग्गामारी पर सख्ती के लिए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का अभियान, निगम की आय बढ़ाने पर जोर

डग्गामारी पर सख्ती के लिए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का अभियान, निगम की आय बढ़ाने पर जोर

मुरादाबाद। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, मुरादाबाद क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यकारिणी समिति की अति आवश्यक बैठक बुधवार को पीतल नगरी डिपो स्थित बस स्टेशन कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीश सक्सेना ने की, जबकि संचालन शाखा मंत्री मनोज चौधरी ने किया।

बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक से हुई शिष्टाचार भेंट पर चर्चा की गई। साथ ही रोडवेज कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान, निगम की आय में वृद्धि तथा अवैध डग्गामारी पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि निगम की आय बढ़ाने के लिए डग्गामारी बंद करो अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा संगठन की सदस्यता बढ़ाने और कर्मचारियों को अधिक से अधिक जोड़ने पर भी रणनीति बनाई गई।

बैठक में जोनल मंत्री के.पी. सिंह, क्षेत्रीय मंत्री संजीव कुमार गुढ़ा, प्रशासनिक शाखा मंत्री रिजवान अहमद, प्रदीप कुमार शर्मा, रणजीत सिंह, पवन कुमार शर्मा, क्षेत्रीय संयोजक राजीव कुमार, चांदपुर शाखा मंत्री बबी, शाखा अध्यक्ष वृज किशोर, इंद्रपाल, गीता रेखा भारती, रामपुर शाखा मंत्री सहित कई पदाधिकारियों ने डग्गामारी के खिलाफ अभियान चलाने के संबंध में अपने विचार रखे।

बैठक में बिजनौर के धारणा मंत्री पुनीत कुमार, अभिषेक शर्मा, हरनिवास, नीतू श्रीवास्तव, मनीषा, रेनू देवी, प्रभात शर्मा सहित करीब 35 सदस्यों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने तथा रोडवेज के हित में सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।