https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित ..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित ..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित ...">

मुरादाबाद घर में खड़ी स्कॉटी में लगी आग, पांच लोगों को सुरक्षित निकाला

https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित पटपट सराय में बुधवार को एक घर में खड़ी स्कॉटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर के एक हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के आदेश से अग्निशमन विभाग की एक फायर टेंडर मौके पर पहुंची। अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और घर में फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जांच में स्कॉटी में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।