यात्रियों को बड़ी राहत: छह जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में स्थायी रूप से बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे

यात्रियों को बड़ी राहत: छह जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में स्थायी रूप से बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे

यात्रियों की बढ़ती संख्या और यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने छह जोड़ी प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में स्थायी रूप से अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अगस्त 2026 से विभिन्न ट्रेनों में चरणबद्ध तरीके से एसी और शयनयान श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे।

रेलवे के अनुसार, अजमेर?सियालदाह एक्सप्रेस में एक फर्स्ट कम सेकंड एसी कोच, श्रीगंगानगर?पुरी एक्सप्रेस में एक द्वितीय शयनयान कोच, लालगढ़?दिल्ली सराय एक्सप्रेस, दिल्ली सराय?उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, बीकानेर?बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस तथा बीकानेर?कोलकाता एक्सप्रेस में एक-एक थर्ड एसी और एक-एक शयनयान श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा स्थायी रूप से जोड़ा जाएगा।

रेलवे का कहना है कि इन ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे जुड़ने से प्रतीक्षा सूची में कमी आएगी और यात्रियों को आरक्षण मिलने में अधिक सुविधा होगी। नई व्यवस्था अगस्त 2026 से संबंधित ट्रेनों के निर्धारित प्रारंभिक स्टेशनों से प्रभावी होगी।