मुरादाबाद में आबकारी राजस्व बढ़ा, जून माह में करोड़ों की बिक्री दर्ज

मुरादाबाद। जनपद में जून माह के दौरान शराब बिक्री से सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जिला आबकारी अधिकारी आर.पी. सिंह के अनुसार देसी शराब, बीयर और अंग्रेजी शराब की बिक्री से राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जून माह में 9 लाख 93 हजार 417 लीटर देसी शराब की बिक्री हुई, जिससे सरकार को करीब 30 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

इसी अवधि में 14 लाख 25 हजार 562 बीयर केन की बिक्री हुई, जिससे लगभग 12 करोड़ 25 लाख रुपये का राजस्व मिला।

वहीं 4 लाख 96 हजार 385 अंग्रेजी शराब की बोतलें बिकीं, जिनसे सरकार को करीब 23 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

जिला आबकारी अधिकारी आर.पी. सिंह ने बताया कि विभाग निर्धारित नियमों के तहत बिक्री और राजस्व संग्रह की नियमित निगरानी कर रहा है। आबकारी विभाग का उद्देश्य पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखते हुए राजस्व संग्रह को सुदृढ़ करना और अवैध शराब पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना है।