https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के निर्..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के निर्..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के निर्...">

विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण व मॉक ड्रिल आयोजित

https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के निर्देश तथा जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पसिया के नेतृत्व में कंठ रोड स्थित विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय एवं अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित बचाव, प्रारंभिक अग्निशमन उपाय तथा आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।

मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाकर सभी को सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन) का अभ्यास कराया गया। साथ ही अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल सूचना देने, अग्निशमन उपकरणों का सही उपयोग करने और निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करने से जान-माल की हानि को काफी हद तक रोका जा सकता है।

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन, शिक्षक, नर्सिंग छात्र-छात्राओं एवं अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अग्नि सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को आपदा के समय सतर्क, प्रशिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है।