श्रावण में यात्रियों को बड़ी सौगात, वेरावल-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 7 जुलाई से चलेगी

श्रावण में यात्रियों को बड़ी सौगात, वेरावल-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 7 जुलाई से चलेगी

श्रावण मास के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वेरावल?हरिद्वार?वेरावल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 7 जुलाई से 29 जुलाई तक कुल चार-चार फेरे लगाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09203 वेरावल?हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल 7 जुलाई से 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 4:05 बजे वेरावल से रवाना होगी और अगले दिन रात 8:40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09204 हरिद्वार?वेरावल साप्ताहिक स्पेशल 8 जुलाई से 29 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को रात 9:30 बजे हरिद्वार से रवाना होकर शुक्रवार सुबह 9:45 बजे वेरावल पहुंचेगी।

यह विशेष ट्रेन मार्ग में जूनागढ़, जेतलसर, ढासा, धोला, बोटाड, धंधुका, धोलका, गांधीग्राम, महेसाना, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर और रुड़की सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 थर्ड एसी, 16 स्लीपर, 2 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड/ब्रेक वैन शामिल हैं। रेलवे का कहना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।