प्राथमिक शाला खरतुली में गुल्लक फोड़,पैसा जोड़ एवम गुल्लक सजाव प्रतियोगिता का आयोजन


धमतरी! प्राथमिक शाला खरतुली में नवाचार के अभिनव कड़ी में एक कदम आगे बढ़ते हुए प्रधानपाठक दीनबंधु सिन्हा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पिछले वर्ष बच्चों में बचत की आदत डालने,फिजूल खर्ची रोकने एवम स्वयं के बचे पैसे से शिक्षण सामग्री खरीदने हेतु तुमन साहू समाजसेवी मगरलोड और रंजीता साहू शिक्षिका माध्यमिक शाला लुगे के द्वारा मैं हूँ गुल्लक अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के माध्यम से बचत और संस्कार की शिक्षा दी जा रही है,जिसके अंतर्गत पिछले साल प्रत्येक बच्चों को गुल्लक प्रदान किया गया था।बच्चों ने वर्ष भर अपने खर्चे के पैसे से बचत किये।इसी तारतम्य में आज गुल्लक फोड़ पैसा जोड़ एवम गुल्लक सजाव कार्यक्रम के मुख्यातिथि तुमन साहू समाजसेवी,अध्यक्षता उमेश्वर नेताम सरपंच खरतुली,विशिष्ट अतिथि टी आर नागवंशी सर प्राचार्य,रोहित साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति हायर सेकंडरी खरतुली
एल एन साहू संकुल समन्वयक एवम भेष कुमार साहू के आतिथ्य में बच्चो ने अपने गुल्लक को कक्षाशः तोड़ा गया जिस बच्चे के गुल्लक से सबसे ज्यादा राशि बचाया गया, उसमे से पांच स्थान प्राप्त बच्चों को मेडल से सम्मानित किया गया।बच्चों के गुल्लक से बीस हजार से भी अधिक राशि बचत किया गया, उस राशि से बच्चों के जमा राशिनुसार आवश्यकता की शिक्षण सामग्री खरीदा जावेगा,पुनः अगले वर्ष के लिए गुल्लक प्रदान कर गुल्लक सजाव प्रतियोगिता रखा गया ।उसमे से बेस्ट दस स्थान तक प्राप्त प्रतिभागियों के गुल्लक में ग्यारह ग्यारह रुपये डाला गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका तारकेश्वरी सोनबेर,शिक्षा मित्र भारती, यामनी सिन्हा,रसोइया ललिता यादव,उमेश्वरी मेश्राम,तुलसी उइके का योगदान रहा।बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन छात्रा नब्या साहू और डालिमा साहू ने किया।