सरकारी स्कूल के प्रति पालको का जगा विश्वास, दर्ज संख्या में वृद्धि* 


धमतरी!शासकीयप्राथमिक शाला खरतुली में अनेक नवाचार,गतिविधियां,अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारक्षम वातावरण से प्रभावित होकर निजी विद्यालय के पालको ने अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने लगे है।अंग्रेजी मीडियम से भी बच्चे प्रवेश लिए है।वर्तमान में अधिकांश शासकीय स्कुलो की दर्ज संख्या कम हुआ है।लेकिन इस स्कूल की दर्ज संख्या बढ़ रही है।प्रधानपाठक दीनबन्धु सिन्हा जब से पदस्थ हुए है तब से लगातार अनेक नवाचारों पर काम कर रहे है जसमे आर्कषक प्रार्थना सभा,पालक चले स्कूल की ओर,लेखन कौशल के लिए बाल मन मासिक पत्रिका,चलो पढ़े एक संग,अभिब्यक्ति कौशल के लिए नकली टी वी के माध्यम से चार भाषाओ का ज्ञान।अंग्रेजी में बातचित, बच्चों का पहाड़ा ज्ञान,देश भक्ति गीत,रोमांचक खेल,नित्य योग,स्मार्ट टी वी से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी एवमअध्यापन,खेल खेल में शिक्षा,स्वच्छ पेयजल के लिए वाटरकूलर,किचन गार्डन,आदि ब्यवस्थाओ के कारण पालको का विश्वास ,रुझान इस स्कूल की ओर होने लगा है।पूरे गांव का ध्यान आकर्षित हुआ है।