यात्रियों को बड़ी राहत: मध्य रेल 216 अतिरिक्त विशेष ट्रेन सेवाएं चलाएगा

यात्रियों को बड़ी राहत: मध्य रेल 216 अतिरिक्त विशेष ट्रेन सेवाएं चलाएगा

यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए मध्य रेल ने 216 अतिरिक्त विशेष ट्रेन सेवाओं के संचालन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। इस निर्णय से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, दैनिक श्रेणी में चलने वाली पुणे?दानापुर विशेष ट्रेन और दानापुर?पुणे विशेष ट्रेन का संचालन अब सितंबर 2026 तक जारी रहेगा। इन दोनों ट्रेनों के जरिए कुल 150 अतिरिक्त सेवाएं यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसी तरह साप्ताहिक श्रेणी में लोकमान्य तिलक टर्मिनस कानपुर विशेष ट्रेन और कानपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन का संचालन भी सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है। इससे यात्रियों को 22 अतिरिक्त सेवाओं का लाभ मिलेगा।

इसके अलावा हडपसर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी विशेष ट्रेन तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी हडपसर विशेष ट्रेन की चार साप्ताहिक सेवाओं की अवधि भी सितंबर और अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। इन ट्रेनों के माध्यम से कुल 44 अतिरिक्त सेवाएं संचालित होंगी।

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन सभी विशेष ट्रेनों के मार्ग, समय और ठहराव में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों के लिए इन ट्रेनों का आरक्षण 5 जुलाई 2026 से शुरू होगा। यात्री कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों के अलावा आईआरसीटीसी वेबसाइट और रेलवे के मोबाइल एप के जरिए भी टिकट बुक करा सकेंगे।

मध्य रेल के इस फैसले से त्योहारों और छुट्टियों के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें मिलेंगी और ट्रेनों में भीड़ कम करने में भी मदद मिलेगी।