कोटा स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण भोपाल–जोधपुर रेल सेवा का मार्ग बदला, कोटा स्टेशन पर नहीं रुकेगी ट्रेन

कोटा स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण भोपाल जोधपुर रेल सेवा का मार्ग बदला, कोटा स्टेशन पर नहीं रुकेगी ट्रेन

उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से संचालित भोपाल जोधपुर भोपाल रेल सेवा आगामी दिनों में परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी। यह बदलाव कोटा स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा कोटा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 पर पुनर्विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

इसके चलते गाड़ी संख्या 14814 भोपाल जोधपुर रेल सेवा जो 4 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक भोपाल से रवाना होगी, वह सोगरिया कोटा सी केबिन गुड़ला मार्ग से चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन कोटा स्टेशन पर नहीं रुकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन का सोगरिया स्टेशन पर अस्थायी ठहराव रखा गया है, जहां इसका आगमन रात्रि 2 बजकर 10 मिनट पर होगा और प्रस्थान रात्रि 2 बजकर 20 मिनट पर किया जाएगा।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर भोपाल रेल सेवा जो 4 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक जोधपुर से रवाना होगी, वह गुड़ला कोटा सी केबिन?सोगरिया मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन भी मार्ग परिवर्तन के कारण कोटा स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इस ट्रेन का सोगरिया स्टेशन पर अस्थायी ठहराव रखा गया है, जहां इसका आगमन रात्रि 11 बजकर 30 मिनट पर होगा तथा प्रस्थान रात्रि 11 बजकर 40 मिनट पर किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के समय और स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।