नेपाल के तराई व जल ग्रहण वाले क्षेत्र में हो रही रुक-रुक के बारिश से गंडक बराज के हाई अलर्ट मोड़ पर।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि नगर के गंडक बराज कंट्रोल रूम को मॉनसून के सक्रिय होने के साथ हाई अलर्ट कर दिया गया है। जल संसाधन विभाग के द्वारा कंट्रोल रूम में 24 घंटे निगरानी व्यवस्था लागू कर दी गई है। नेपाल के तराई व जलग्रहण क्षेत्रों में रुक- रुक कर हो रही बारिश को देखते हुए गंडक बराज पर जलस्तर और पानी के प्रवाह पर पल पल नजर रखी जा रही है।जल संसाधन विभाग के शीर्ष कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता इकबाल अहमद ने बताया कि गंडक बराज कंट्रोल रूम में तीन शिफ्टों में अधिकारियों और कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक अतिरिक्त रिजर्व टीम को भी तैयार रखा गया है। ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। हालांकि फिलहाल नदी का जलस्तर सामान्य स्थिति में है। करीब 35 हजार से 40 हजार क्यूसेक के बीच जलस्तर स्थिर बना हुआ है।