वन कर्मीयों ने मानसून के सक्रिय होते ही वन क्षेत्र में बढ़ाई चौकसी

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वन कर्मीयों ने मानसून के सक्रिय होते ही वीटीआर में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी करते हुए वन विभाग द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई है। वन विभाग के द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर वीटीआर के विभिन्न जंगल क्षेत्र में नियमित गश्ती शुरू कर दिया गया है। मानसून के दौरान अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरोह जंगल के द्वारा वन संपदा की तस्करी तथा वन्य प्राणियों को क्षति करने की कोशिश किया जाता है। इसे देखते हुए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त वन कर्मियों की टीम को चुनभट्टा सहित सीमावर्ती जंगलों में तैनात किया गया है। ये टीम जंगल में गश्ती कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए

हैं। वनकर्मियों के द्वारा बताया गया है कि पूर्व में भी चुनभट्टा जंगल क्षेत्र में ग़श्ती दल और अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह के बीच कई बार भिड़ंत हो चुकी है। इसे देखते हुए इस बार मानसून के दौरान सुरक्ष व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। ताकि किसी भी अवैध गतिविधियों को रोका जा सके।

वाल्मीकिनगर के वन क्षेत्र पदाधिकारी सत्यम कुमार ने बताया कि मानसून अवधि में गश्ती अभियान लगातार जारी रहेगा। सीमा से सटे संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वन्य जीवो के संरक्षण के साथ ही वन संपदा की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।