यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे की अहम पहल, अहमदाबाद मंडल की 3 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे की अहम पहल, अहमदाबाद मंडल की 3 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

यात्रियों की बढ़ती संख्या और यात्रा की अतिरिक्त मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद मंडल से संचालित होने वाली 3 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सुविधा मिलने के साथ प्रतीक्षा सूची की समस्या में भी राहत मिलेगी।

जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 20485/20486 साबरमती?जैसलमेर?साबरमती इंटरसिटी एक्सप्रेस में 2 एसी 3-टियर तथा 1 स्लीपर कोच अस्थायी रूप से जोड़े जाएंगे। यह अतिरिक्त कोच साबरमती से 3 जुलाई 2026 से 2 अगस्त 2026 तक तथा जैसलमेर से 1 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेंगे।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 20492/20491 साबरमती?जैसलमेर?साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस में भी 2 एसी 3-टियर तथा 1 स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे। यह सुविधा साबरमती से 1 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक तथा जैसलमेर से 2 जुलाई 2026 से 1 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 20987/20988 उदयपुर सिटी?असारवा?उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 1 सेकेंड सीटिंग कोच अस्थायी रूप से बढ़ाया जाएगा। यह अतिरिक्त कोच असारवा से 2 जुलाई 2026 से 1 अगस्त 2026 तक तथा उदयपुर सिटी से 1 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक जोड़ा जाएगा।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस अतिरिक्त सुविधा का लाभ उठाएं। रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।