रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर: मणिनगर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन के फेरों में किया गया विस्तार

मुंबई। यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने मणिनगर और मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक विशेष ट्रेन के फेरों को बढ़ाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन के इस फैसले से यात्रियों को यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और टिकट उपलब्धता में राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09082 मणिनगर?मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन, जिसे पहले 26 जून 2026 तक चलाने की घोषणा की गई थी, अब इसका संचालन बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 तक कर दिया गया है।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09081 मुंबई सेंट्रल?मणिनगर साप्ताहिक विशेष ट्रेन, जिसे पहले 25 जून 2026 तक अधिसूचित किया गया था, अब इसे बढ़ाकर 30 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस विस्तार के तहत दोनों ट्रेनों के कुल 10 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह निर्णय यात्रियों की लगातार बढ़ रही मांग और यात्रा के व्यस्त समय को देखते हुए लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।

पश्चिम रेलवे के इस फैसले से गुजरात और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और त्योहारों व व्यस्त यात्रा सीजन में सफर अधिक सुविधाजनक बन सकेगा।