मुकेरियां-तलवारा रेलखंड पर तकनीकी कार्य, कई रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित

मुकेरियां-तलवारा रेलखंड पर तकनीकी कार्य, कई रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित

25 जून 2026: उत्तर पश्चिम रेलवे ने जानकारी दी है कि मुकेरियां-तलवारा रेलखंड पर तकनीकी कार्य किए जाने के कारण कई रेल सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी। इस संबंध में उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने जानकारी दी।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 19224 जम्मूतवी-साबरमती रेल सेवा 25 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 तक जम्मूतवी से प्रस्थान करने पर परिवर्तित मार्ग गुरदासपुर-अमृतसर-ब्यास होकर संचालित की जाएगी। इस मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा पठानकोट कैंट, मीरथल, मुकेरियां, दसुआ, टांडा उड़मुड़ तथा भोगपुर सिरवाल स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19223 साबरमती-जम्मूतवी रेल सेवा 25 जून 2026 से 30 जून 2026 तक साबरमती से प्रस्थान करने पर परिवर्तित मार्ग ब्यास-अमृतसर-गुरदासपुर होकर संचालित होगी। इसके चलते यह रेल सेवा भोगपुर सिरवाल, टांडा उड़मुड़, दसुआ, मुकेरियां, मीरथल तथा पठानकोट कैंट स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी रेल सेवा 26 जून 2026 से 30 जून 2026 तक बाड़मेर से प्रस्थान करने पर मुकेरियां स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर rail सेवा 27 जून 2026 से 30 जून 2026 तक संचालन के दौरान मुकेरियां स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी रेलगाड़ी के समय, मार्ग और ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।