अजमेर रेलखंड पर बड़ा मरम्मत अभियान, यात्रियों और सड़क सुरक्षा के लिए हटूंडी फाटक 3 दिन रहेगा बंद

अजमेर रेलखंड पर बड़ा मरम्मत अभियान, यात्रियों और सड़क सुरक्षा के लिए हटूंडी फाटक 3 दिन रहेगा बंद

रेल सुरक्षा और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने की दिशा में रेलवे प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में अजमेर?चित्तौड़गढ़ रेलखंड पर महत्वपूर्ण मरम्मत कार्य के चलते हटूंड़ी?राजोसी स्टेशनों के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 08 (हटूंड़ी फाटक) को 25 जून से 27 जून 2026 तक तीन दिनों के लिए पूर्णत: बंद रखा जाएगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह निर्णय ट्रैक और रेल संरचना की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन और अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो सकेगा।

यात्रियों और स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने वैकल्पिक मार्ग की भी व्यवस्था की है। इस दौरान वाहन चालक हटूंड़ी?राजोसी के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 09 तथा अंडरपास (आरयूबी) संख्या 10 का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

रेलवे प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अस्थायी असुविधा के बदले यह कार्य भविष्य में बेहतर रेल सुरक्षा, मजबूत ट्रैक व्यवस्था और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेगा।

भारतीय रेलवे का यह कदम एक बार फिर दिखाता है कि यात्रियों की सुरक्षा और आधुनिक रेल संरचना को मजबूत बनाना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।