बासनी–सालावास रेलखंड पर 8 दिन बंद रहेगा रेलवे फाटक, वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे वाहन

जोधपुर मंडल से आमजन के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। रेल पथ के अनुरक्षण और सुरक्षित रेल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बासनी?सालावास रेलखंड पर स्थित एक रेलवे फाटक को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, जोधपुर मंडल के अंतर्गत बासनी और सालावास रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित गेट संख्या स्पेशल-209 पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। यह कार्य रेलवे ट्रैक की बेहतर देखरेख और सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से बीसीएम मशीन (बैलेस्ट क्लीनिंग मशीन) के माध्यम से किया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि यह कार्य 23 जून 2026 को सुबह 7 बजे से 30 जून 2026 को शाम 4 बजे तक लगातार चलेगा। इस दौरान संबंधित रेलवे फाटक पर सड़क यातायात का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में सड़क यातायात को गेट संख्या सी-207 और सी-210 के माध्यम से डायवर्ट करने की व्यवस्था की है।

रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा कार्य को सुचारु रूप से पूरा कराने में सहयोग प्रदान करें। यह कार्य भविष्य में सुरक्षित और बेहतर रेल संचालन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।