करंट लगने से बंदर की मौत, गल्ला मंडी में जुटी भीड़

खेरागढ़। कस्बे की गल्ला मंडी में देर रात एक बंदर की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि बंदर बिजली के तारों के संपर्क में आ गया, जिससे उसे जोरदार झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार गल्ला मंडी क्षेत्र में बंदरों का आवागमन लगातार बना रहता है और वे अक्सर बिजली के खंभों व तारों पर चढ़ जाते हैं। नगर में बंदरों की बढ़ती संख्या के चलते इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इससे न केवल बंदरों की जान को खतरा रहता है, बल्कि विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।

घटना की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई, जिसके बाद कर्मचारियों को मामले की जानकारी दी गई।