* सनातन संस्कृति से ही विश्व शांति संभव - राजेश्वरानंद *

दिल्ली 14 जून:~विश्व के अनेक देशों में युद्ध और पाश्चात्य देशों में भोगवाद से त्रस्त विश्व के लिए सनातनी भारत ही शांति दूत बनकर अग्रणी भूमिका निभा सकता हैं यह संदेश दिया स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज ने गोरख पार्क शाहदरा स्थित श्री राजमाता झंडेवाला मंदिर में पुरुषोत्तम मास संदर्भ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिवस पर यज्ञ पूर्णाहुति करते हुए भक्तजनों को।

सदगुरु राजदरबार के प्रबंधक राम वोहरा ने बताया कि स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज के सान्निध्य में विगत सप्ताह से भोग से योग की ओर मार्गदर्शन करते हुए चल रहे अनुष्ठान के आखिरी सत्र में सर्वप्रथम सर्व मंगल मांगले की वैदिक मंत्रोचरण के साथ स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज द्वारा यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई।

इस अवसर पर भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज ने कहा कि पुरुषोत्तम मास संदर्भ में अनुष्ठान आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य है कि जैसे मल मास ने प्रभु की शरण में पहुंचकर अपने मल मास रूपी असभ्य नाम की पीड़ा व्यक्त करने पर प्रभु ने मलमास को अपना नाम पुरुषोत्तम मास देकर गौरान्वित कर दिया।ठीक इसी तरह जो युवा सनातन संस्कृति से भटककर नशे, हुड़दंग,फूहड़ता नाश के मार्ग की ओर बढ़ रहें है उन्हें इस असभ्यता नाश के रास्ते से हटाकर योग,प्रेम,सेवा परमो धर्म के रास्ते पर अग्रसर करना है।स्वामी राजेश्वरानंद जी ने कहा पूरे विश्व पर दृष्टि डालने से दिखाई देता हैं कि एक तरफ इसराइल अमेरिका ईरान रूस आदि देशों में युद्ध अराजकता और पाश्चात्य देशों में भोगवाद से साधारण भोले नागरिक पीड़ा झेल रहे हैं तो दूसरी तरफ सनातन संस्कृति का मूल देश भारत विश्व गुरु के रूप में अग्रणी भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहा है।सिर्फ सनातनी संस्कृति प्रेम,दया,त्याग के साथ वसुधैव कुटुंबकम् विचारधारा के साथ शांति की स्थापना संभव हो सकती है।

स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज ने विशेषतः युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को बुरी आदतों को छोड़कर सभ्य सुसंस्कृत समाज निर्माण में अपनी शक्ति का उपयोग हेतु आगे आना चाहिए और फिर मान लो किसी से कोई दुर्व्यसन छूट ही नही रहा तो भी किसी शुभकर्म का संकल्प करो इसका परिणाम यह प्राप्त होगा कि अनेक प्रयासों के बाद भी जो बुराई नहीं छोड़ी जा रही थी वह कब छूट गई आपको पता भी नहीं चलेगा और आप दूसरों के लिए प्रेरणा का मार्ग बन जाएंगे।

आज दरबार में पूर्व सांसद एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल जी,नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड चीफ विजिलेंस कमिश्नर अमित शर्माजी, पार्षद प्रियंका सक्सेना एवं रितेश सूजी,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार जैन जी,समाज सेवी सुनील वशिष्ठ जी, डॉ बसंत गोयल जी एवं अनेक राजनेता सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि धर्म गुरु जनों द्वारा भजन कीर्तन में भाग लिया गया।

विश्व में शांति की स्थापना राष्ट्र में एकता अखंडता की कामना से स्वकल्याण अरदास के साथ श्रीमद्भागवत पुराण एवं सदगुरु देव भगवान की आरती के बाद विशाल भंडारा प्रसाद वितरण किया गया।

राम वोहरा 9212315006