मुरादाबाद अग्निशमन विभाग में दिवंगत फायरमैन घनश्याम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर किया नमन

मुरादाबाद अग्निशमन विभाग में दिवंगत फायरमैन घनश्याम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर किया नमन

मुरादाबाद। वर्ष 1989 में फायरमैन पद पर भर्ती होकर लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले तथा वर्तमान में उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा, जनपद कन्नौज में तैनात फायरमैन स्वर्गीय घनश्याम सिंह के दुःखद निधन पर पूरे विभाग में शोक की लहर है।

उनके निधन पर उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

इसी क्रम में मुरादाबाद अग्निशमन विभाग में मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने अपने कार्यालय में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्वर्गीय घनश्याम सिंह की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत साथी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। विभाग ने कहा कि स्वर्गीय घनश्याम सिंह की सेवाएं सदैव याद रखी जाएंगी।