सियालदह मंडल की बड़ी पहल: 15 जून से शुरू होंगी अतिरिक्त ईएमयू सेवाएं, यात्रियों को मिलेगी भीड़ से राहत

सियालदह मंडल की बड़ी पहल: 15 जून से शुरू होंगी अतिरिक्त ईएमयू सेवाएं, यात्रियों को मिलेगी भीड़ से राहत

कोलकाता। दैनिक यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुबह के व्यस्त समय में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंडल प्रशासन ने 15 जून 2026 से सियालदह?डायमंड हार्बर और सियालदह?हसनाबाद रेलखंडों पर अतिरिक्त ईएमयू (इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सीमित परिचालन क्षमता के बावजूद यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने और भीड़भाड़ को कम करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। नई सेवाओं से हजारों दैनिक यात्रियों को लाभ मिलेगा और यात्रा अधिक आरामदायक बनेगी।

डायमंड हार्बर रूट पर मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

सियालदह?डायमंड हार्बर खंड पर सोमवार से शनिवार तक विशेष सेवाएं संचालित की जाएंगी।

सोनारपुर से सुबह 6:05 बजे प्रस्थान कर ट्रेन 7:10 बजे डायमंड हार्बर पहुंचेगी।

डायमंड हार्बर से 7:22 बजे रवाना होकर ट्रेन 8:58 बजे सियालदह पहुंचेगी।

सियालदह से 9:35 बजे चलकर ट्रेन 10:10 बजे सोनारपुर पहुंचेगी।

रेलवे का मानना है कि डायमंड हार्बर से कोलकाता आने वाले यात्रियों की सुबह की भीड़ को नियंत्रित करने में इन सेवाओं से काफी मदद मिलेगी।

हसनाबाद रूट पर भी नई सेवा

सियालदह?बारासात?हसनाबाद खंड पर प्रतिदिन एक नई नियमित सेवा शुरू की जाएगी।

हसनाबाद से दोपहर 3:20 बजे प्रस्थान कर ट्रेन 4:39 बजे बारासात पहुंचेगी।

बारासात लोकल का हसनाबाद तक विस्तार

यात्रियों की मांग को देखते हुए 33431 अप सियालदह?बारासात लोकल का विस्तार भी किया गया है। अब यह ट्रेन बारासात पर समाप्त न होकर हसनाबाद तक जाएगी और सुबह 11:06 बजे हसनाबाद पहुंचेगी।

महिलाओं के आरक्षित कोचों में कोई बदलाव नहीं

हाल के दिनों में महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों को लेकर उठे सवालों पर स्पष्टता देते हुए सियालदह मंडल ने कहा है कि वर्तमान सेवाओं में महिलाओं के लिए आरक्षित तीन कोचों की व्यवस्था यथावत रहेगी। इनमें किसी प्रकार की कटौती, बदलाव या समाप्ति नहीं की जाएगी।

मंडल प्रशासन ने कहा कि महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अतिरिक्त सेवाओं के संचालन से पुरुष यात्रियों के लिए भी अतिरिक्त यात्रा क्षमता उपलब्ध होगी, जिससे सभी यात्रियों को लाभ मिलेगा।

यात्रियों को मिलेगा बेहतर सफर का अनुभव

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हसनाबाद और डायमंड हार्बर दोनों ही खंडों में लंबे समय से भीड़ की समस्या बनी हुई थी। नई सेवाओं और ट्रेन विस्तार से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी, कम भीड़, अधिक सुविधा और सुगम यात्रा अनुभव मिलेगा। साथ ही सियालदह मंडल अन्य मार्गों पर भी अतिरिक्त सेवाएं शुरू करने और ट्रेनों के विस्तार की संभावनाओं का अध्ययन कर रहा है।

15 जून से लागू होने वाली यह नई व्यवस्था लाखों उपनगरीय यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है, खासकर कार्यालय समय के दौरान होने वाली भीड़ को कम करने में।