ईदगाह बांदीकुई रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य, कई ट्रेनें प्रभावित; पैसेंजर सेवाएं रद्द

ईदगाह बांदीकुई रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य, कई ट्रेनें प्रभावित; पैसेंजर सेवाएं रद्द

आगरा मंडल के ईदगाह बांदीकुई रेलखंड पर घोसराना, मंडावर महुआ रोड, करणपुरा और बिवाई स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

रेलवे के अनुसार, इस अवधि में ईदगाह बांदीकुई रेलखंड पर कुछ रेल सेवाएं रद्द रहेंगी, जबकि कई लंबी दूरी की ट्रेनों को मार्ग में नियंत्रित (रेगुलेट) किया जाएगा।

ये रेल सेवाएं रहेंगी रद्द

गाड़ी संख्या 64621 ईदगाह बांदीकुई रेल सेवा 11 जून से 26 जून 2026 तक कुल 16 ट्रिप के लिए रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 64622 बांदीकुई ईदगाह रेल सेवा 11 जून से 26 जून 2026 तक कुल 16 ट्रिप के लिए रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों को किया जाएगा रेगुलेट

12495 बीकानेर कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस 11 जून को आगरा मंडल में 1 घंटे नियंत्रित रहेगी।

यही ट्रेन 18 और 25 जून को उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्र में 50 मिनट तथा आगरा मंडल में 55 मिनट नियंत्रित रहेगी।

19616 कामाख्या उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस 11 जून को आगरा मंडल में 1 घंटा 40 मिनट नियंत्रित रहेगी।

यही ट्रेन 18 जून को आगरा मंडल में 2 घंटे 10 मिनट नियंत्रित रहेगी।

54355 बांदीकुई बरेली दैनिक रेल सेवा 18 और 25 जून को आगरा मंडल में 25 मिनट नियंत्रित रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।