बन्नादेवी पुलिस ने 18 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा 


फोटो नं0 101 गिरफ्तार आरोपी मनी कामत


अलीगढ़। थाना बन्नादेवी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 18 पव्वा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार का रहने वाला है और अलीगढ़ में रह रहा था। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी बिहार का रहने वाला
थाना बन्नादेवी पुलिस टीम ने मनी कामत पुत्र राम कामत को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से ग्राम बैहजा, थाना मधेहपुर, जनपद मधुबनी, बिहार का निवासी है। वर्तमान में वह मैदामिल सारसौल, थाना बन्नादेवी, अलीगढ़ में रह रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 18 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद हुई।
मुकदमा दर्ज
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना बन्नादेवी में मु0अ0सं0 423ध्2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 ईशान्त सिंह, हे0कां0 मुनेन्द्र कुमार और कां0 विक्रान्त त्यागी शामिल रहे।