माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे तेज प्रताप यादव, देशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

कटरा। बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने पवित्र माता वैष्णो देवी धाम में दर्शन कर देशवासियों की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की। माथे पर चुनरी और तिलक लगाए तेज प्रताप पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव में नजर आए। उन्होंने अर्धकुंवारी और मुख्य भवन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

हाल के दिनों में तेज प्रताप लगातार धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन कर रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा के बाद उनकी वैष्णो देवी यात्रा आस्था और आध्यात्मिकता के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा को दर्शाती है। उनकी सादगी और भक्तिमय अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सराही जा रही हैं। श्रद्धालुओं और समर्थकों ने उनकी इस यात्रा को सकारात्मक संदेश और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर बताया है।