विश्व पर्यावरण दिवस पर रायबरेली के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.रवि प्रताप सिंह ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायबरेली।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.रवि प्रताप सिंह ने अपने वेदांता आरोग्यम क्लिनिक पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और हरियाली ही स्वस्थ जीवन का आधार है।इस अवसर पर डॉ.रवि प्रताप सिंह ने समाजसेवी पंडित राहुल दीक्षित को पौधा एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया।वहीं पंडित राहुल दीक्षित ने भी लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को लेकर सार्थक चर्चा हुई।