ओपन  टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की छिपी प्रतिभा निखरती है कांग्रेस प्रदेश सचिव

रायबरेली।कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने जनपद के हरचंदपुर ब्लॉक के लोहानीपुर में आयोजित तकिया मैदान में ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट से खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है और शरीर स्वस्थ रहता है।भाईचारे का संदेश ऐसे आयोजनों से मिलता है।पहला मैच अशानंदपुर टीम और वकार हैदर टीम के बीच खेला गया।जिसमें वकार हैदर टीम ने आशानंदपुर टीम को 10 रन से हराकर विजय हांसिल की है।इससे पहले आयोजकों ने श्री सिंह का जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से मोहम्मद अल्लन,लवकुश मौर्य,मोहम्मद शहजादे,कप्तान सिंह,सिराज अहमद,मनोज मौर्य,रमेशकुमार,साहिल,मोबीन,फ़ैज़ान सहित लोग मौजूद रहे।