पीलीभीत में गुमशुदा युवक का गन्ने के खेत में कंकाल नुमा सड़ा गला मिला शव। 20 वर्षीय शिवकुमार पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम हर हरपुर धुरा थाना अमरिया जिला पीलीभीत का गन्ने के खेत में मिला कंकालनुमा

लोकेशन/थाना अमरिया,
जिला पीलीभीत
रिपोर्टर /राजेश गुप्ता
मो 9719672920

पीलीभीत में गुमशुदा युवक का गन्ने के खेत में कंकाल नुमा सड़ा गला मिला शव।

20 वर्षीय शिवकुमार पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम हर हरपुर धुरा थाना अमरिया जिला पीलीभीत का गन्ने के खेत में मिला कंकालनुमा सड़ा गला शव।

शव के पास एक मोबाइल फोंस एवं चप्पल बरामद की गई।

मृतक युवक के पिता ने थाना अमरिया में 2 जून 2026 को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

परिजनों ने गांव के ही सूरजपाल सहित कई अन्य लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।


सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर नताशा गोयल के साथ थाना अमरिया पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

सहायक पुलिस अधीक्षक /सीओ सदर नताशा गोयल ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है गुमशुदा युवक का गन्ने के खेत में शव मिलने की सूचना मिली है, 2 जून को इस मृतक युवक के संबंध में थाना अमरिया में गुमशुदगी दर्ज की गई है. पुलिस के द्वारा शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है,घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है।