भाजपा नगर मण्डल (उत्तरी) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया

गुरुवार को होटल गुरु पैलेस में भाजपा नगर मण्डल (उत्तरी) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवमई एवं नगर मण्डल (उत्तरी) के प्रभारी अरुण शुक्ल तथा बैठक की अध्यक्षता नगर मण्डल (उत्तरी) के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव (संजय लाला) ने की। बैठक में बूथ समिति के सत्यापन सहित पार्टी द्वारा निर्देशित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई एवं पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुए।इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व नगर अध्यक्ष संजय मोदनवाल , पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे,नगर महामंत्री विनोद सिंह चंदेल, नगर महामंत्री विनोद गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना द्विवेदी, उपाध्यक्ष बलराम लोधी, उपाध्यक्ष अनुपम दीक्षित, उपाध्यक्ष भरत श्रीवास्तव, मंत्री जय प्रकाश गुप्ता, मंत्री श्रीमती सुनीता दिवाकर, मंत्री संतोष पटेल, मंत्री श्रीराम लोधी, मंत्री पंकज गुप्ता, मंत्री शिवांक त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष ऋषभ गुप्ता, वरिष्ठ सभासद विनय तिवारी, गुड्डू यादव, विवेक नागर , शक्तिकेंद्र संयोजक शैलेंद्र विश्वकर्मा, अजय तिवारी, उमेश त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश, राहुल मौर्य, सुमित द्विवेदी, बूथ अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।