रेडक्रास सोसाइटी ऑफ इंडिया की फतेहपुर इकाई की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न

रेडक्रास भवन में रेडक्रास सोसाइटी ऑफ इंडिया की फतेहपुर इकाई की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ निशात शहाबुद्दीन व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ पवन पालीवाल विश्व स्वास्थ्य संगठन सलाहकार राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम प्रयागराज,चित्रकूट मंडल उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य व विशिष्ट अतिथि द्वारा भारतमाता व रेडक्रास के संस्थापक सर हेनरी डुनेन्ट के चित्रों में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।चेयरमैन व कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को बैज अलंकृत कर पुष्पगुच्छ भेंट किया गया।ततपश्चात जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम नवनिर्वाचित चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई फिर विशिष्ट अतिथि द्वारा कार्यकारिणी के अन्य 9 सदस्यों जिसमें वाइस चेयरमैन डॉ विवेक श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष श्रीमती मोहन ज्योति,सचिव अजीत सिंह,कार्यकारिणी सदस्य स्मिता सिंह,शैलेंद्र अग्निहोत्री,संजय कुमार श्रीवास्तव,दिलीप कुमार श्रीवास्तव,प्रवीण अवस्थी एडवोकेट,चैतन्य कुमार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।फिर डॉ अनुराग द्वारा रेडक्रास सोसाइटी के विस्तार करते हुए संरक्षक मंडल,सलाहकार,प्रबंध समिति,चिकित्सा प्रकोष्ठ,शिक्षा प्रकोष्ठ प्राथमिक,उच्च प्राथमिक,माध्यमिक,अधिवक्ता समिति,केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट समिति,पैथोलॉजी समिति,वरिष्ठ नागरिक समिति,मीडिया प्रभारी,सदस्यता प्रमुख,सोशल मीडिया,पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति,एनजीओ प्रकोष्ठ, योग परामर्श,युवा प्रकोष्ठ, व्यापारी प्रकोष्ठ,नारी शक्ति प्रकोष्ठ,अल्पसंख्यक,प्रधान संघ सहित बिंदकी संयोजक लक्ष्मी चंद्र ओमर,सह संयोजक अनूप अग्रवाल व खागा के संयोजक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सहसंयोजक योगेश त्रिपाठी,प्रवीण पांडेय के नामों की घोषणा की गई।जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में डॉ अनुराग के नेतृत्व में अभूतपूर्व सेवाएं दी गईं और अब इस बार पुनः फतेहपुर में निश्चित रूप से रेडक्रास के माध्यम से अनगिनत सेवाएं होगी।चेयरमैन व कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा सभी समितियों के सदस्यों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सम्मानित सदस्य सुधाकर अवस्थी,आनन्द स्वरूप रस्तोगी,महेंद्र शुक्ल,प्रहलाद सिंह गौतम,डी के पांडेय,गिरजाशंकर श्रीवास्तव, आशीष गौड़ एडवोकेट, विजयशंकर मिश्र,आर के शुक्ल,सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,प्रणवीर सिंह,राजीव श्रीवास्तव सहित सभी आजीवन सदस्य एवं प्रमुख सहयोगी शैलेंद्र सिंह भदौरिया,सुरेश कुमार श्रीवास्तव,सुजीत सिन्हा,डॉ के के पांडेय,अभिनव श्रीवास्तव,प्रेमचंद्र मौर्य,हिमांशु श्रीवास्तव,गोरेलाल,पुनीत वीर विक्रम उपस्थित रहे।