पीलीभीत में पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान के साथ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के द्वारा गोमती नदी के पुनरूद्धार कार्य का ग्राम पंचायत शेरपुर मकरन्दरपुर (चन्दुइया घाट) में किया गया शुभारम्भ

लोकेशन /पीलीभीत

राजेश गुप्ता

मो 9719672920

पीलीभीत में पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान के साथ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के द्वारा गोमती नदी के पुनरूद्धार कार्य का ग्राम पंचायत शेरपुर मकरन्दरपुर (चन्दुइया घाट) में किया गया शुभारम्भ।

गोमती नदी को पुनर्जीवित करने के लिए चलाया जा रहा है जन-आंदोलन,श्रमदान और जन सहयोग से बहेगी अविरल धारा।

जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह निभा रहे हैं मुख्य भूमिका.।

पीलीभीत जनपद में विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज विकास खण्ड पूरनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत शेरपुर मकरन्दपुर (चन्दुइया घाट) में माँ गोमती नदी का पुनरूद्वार कार्य का विधि-विधान से पूजन कर कार्य की शुरूआत की है।विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान के साथ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं क्षेत्रीय आमजन ने फावड़ा चलाकर नदी के पुनरूद्धार हेतु श्रमदान किया है।
विधायक बाबूराम पासवान ने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के कुशल नेतृत्व में गोमती नदी को स्वच्छ और पुनर्जीवित करने के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए जनपद में जन अभियान की शुरूआत की गई है।इस अभियान के तहत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों,जिला प्रशासन और आम जनता के सहयोग से आदि माँ गोमती की अविरल जलधारा को बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि गोमती नदी के उद्गम स्थल (फुलहर झील, माधोटांडा) से लेकर अगले 47 किलोमीटर तक नदी की साफ-सफाई,गाद हटाने और पानी के प्रवाह को सुचारू बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उत्साह के साथ श्रमदान किया। उन्होंने कहा कि आगामी पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोमती नदी के तटों/किनारे पर पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए बडे़ पैमाने पर वृक्षारोपण कराया जायेगा।
इसके अलावा पीलीभीत जिलाधिकारी ने कहा कि गोमती नदी का पुनरूद्धार कर नदी को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है। नदी को अतिक्रमण मुक्त करने का कार्य किया जा रहा है और जिन स्थानों पर जलधारा का प्रवाह रूक गया है उन स्थानों को सहयोग व जन भागीदारी से साफ करने का कार्य किया जा रहा है। गोमती नदी का कायाकल्प का कार्य जनपद में 47 किलोमीटर के दायरे में आने वाली सभी 16 ग्राम पंचायतों के लोग इन पुनीत कार्य में सभी लोग अपना योगदान दें।उन्होंने कहा कि विधायक जी ने गोमती नदी की अविरल धारा को स्थायी रूप से बनाए रखने के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है,ताकि इस अभियान को और अधिक गति दी जा सके।उन्होंने कहा कि नदियों का पुनर्जीवित होना प्रकृति के संतुलन के लिए बेहद जरूरी है।इस अभियान को एक उत्सव के रूप में मनाते हुए हर वर्ग का सहयोग मिल रहा है, जो इस बात का प्रतीक है कि गोमती नदी जल्द ही अपनी पुरानी पहचान वापस पाएगी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा, उप जिलाधिकारी पूरनपुर, डीसी मनरेगा, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, ग्रामवासी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।