सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव ने गंडक बराज का किया निरीक्षण

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव डॉ चंद्रशेखर सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर रविवार की देर रात वाल्मीकि नगर पहुंचे।सोमवार की दोपहर प्रधान सचिव डॉ चंद्रशेखर सिंह ने गंडक बराज के नियंत्रण कक्ष पहुंचे।जहां उन्होंने बाढ़ पूर्व तैयारियों के बाबत मौके पर मौजूद मुख्य अभियंता बाढ़ नियंत्रण मुजफ्फरपुर कुमार मनोज गुप्ता, वाल्मीकि नगर अधिक्षण अभियंता मो. जिलानी,गंडक बराज कार्यपालक अभियंता मो. इक्वाल अनवर,एम डब्ल्यू सी कार्यपालक अभियंता चंद्रभूषण,बगहा बाढ़ नियंत्रण कार्यपालक अभियंता नेमी शरण,मैकेनिकल कार्यपालक अभियंता जय किशन से जानकारी ली।साथ ही कंट्रोल रूम से गेटों के संचालन के लिए लगाए गए मैनुअल सिस्टम,स्काडा और एटोमैटिक सिस्टम के बारे में कंट्रोल रूम में पहुंच कर जानकारी ली।इस बाबत सचिव श्री सिंह ने बताया कि बाढ़ अवधि से पूर्व राज्य के सभी नदी और नहरों में कटाव रोधी हुए कार्यों का जायजा लिया जा रहा है। सारण, मोतिहारी,मुजफ्फरपुर में हुए कटाव रोधी कार्यों का जायजा लिया गया है।वाल्मीकि नगर गंडक बराज के दोनों तरफ पूर्वी गंडक नहर और मुख्य पश्चिमी गंडक नहर नेपाल में हुए कटाव रोधी कार्यों का जायजा लिया गया है। सभी कार्य संतोष जनक पाया गया है।अगर कम पानी होता है तो सभी नहरों के अंतिम छोड़ तक कैसे पानी पहुंचे उसका समीक्षा बैठक अभियंताओं के साथ की गई है।ताकि सभी किसानों को पटवन के लिए पानी मिल सके।अगर बरसात ज्यादा हुआ और बाढ़ की स्थिति बनती है तो ऐसे स्थिति में बाढ़ को नियंत्रण करने की जो योजना बनाई गई है का भी समीक्षा किया गया है। आगे आने वाले समय में बरसात की स्थिति को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा।उन्होंने आगे बताया कि यहां निरीक्षण और समीक्षा के बाद मोतिहारी,सीतामढ़ी में बागमती नदी में हुए कटाव रोधी कार्यों का जायजा लिया जाएगा।इस अवसर पर सहायक अभियंता सुजीत कुमार,जितेंद्र कुमार,सालिक फरीदी,अमरेश गौतम,कनीय अभियंता प्रमोद कुमार सिंह,विवेक कुमार गौरव,आदित्य कुमार दुबे,राजू सिंह,रवि शंकर सिंह,विरोज्धवज सरकार,पंकज कुमार,जवाहिर लाल प्रसाद,हीरालाल प्रसाद,देवाशीष राय सहित कई दर्जनों अभियंता मौजूद रहे।