एसएसबी व वाल्मीकि नगर पुलिस ने सीमाई इलाकों में की जॉइंट पेट्रोलिंग।

वाल्मीकी नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वाल्मीकि नगर थाना पुलिस और एसएसबी 21 वीं वाहिनी गंडक बराज के अधिकारी व जवानों के साथ सोमवार को समन्वय स्थापित कर सीमा क्षेत्र में ज्वाइंट पेट्रोलिंग किया।यह ज्वाइंट पेट्रोलिंग सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी, मानव व्यापार, शराब आदि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने व सीमा पर अपराधियों और अवैध तस्करों के मंसूबों को संयुक्त रूप से रोकने के उद्देश्य से चलाया गया है। इस ज्वाइंट पेट्रोलिंग का नेतृत्व वाल्मीकि नगर थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार व एसएसबी 21वीं वाहिनी गंडक बराज के कंपनी कमांडर सह इंस्पेक्टर लोकेश बनिया के द्वारा किया गया। इस दौरान एसएसबी तथा वाल्मीकि नगर पुलिस के जवानों ने गंडक बराज से सीमाई इलाकों काली घाट, लवकुश घाट, तिरहुत नहर जीरो आरडी से 6 आरडी क्षेत्र में गश्ती अभियान चलाया। सीमा क्षेत्र से तस्करी, अवैध गतिविधियों, राष्ट्र विरोधी तत्वों पर लगाम लगाने और स्थानीय ग्रामीणों के सुरक्षा के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन व एसएसबी के जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त गश्ती अभियान चलाया गयाl इस अवसर पर वाल्मीकि नगर थाना के ए एस आई दिलीप कुमार आदि पुलिसकर्मी और एसएसबी गंडक बराज के सहायक उप निरीक्षक लेख राज आदि के अलावा वाल्मीकि नगर पुलिस व एसएसबी के कई जवान मौजूद रहे।