लखनऊ स्टेशन पर ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों के मार्ग और टर्मिनल में बदलाव, यात्रियों को सलाह जारी

लखनऊ स्टेशन पर ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों के मार्ग और टर्मिनल में बदलाव, यात्रियों को सलाह जारी

प्रयागराज। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों के टर्मिनल, मार्ग तथा संचालन में अस्थायी परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 2 जून से 5 जून 2026 के बीच कुछ ट्रेनों का टर्मिनल बदला जाएगा। कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू (64214) अब 2 से 4 जून तक लखनऊ स्टेशन के बजाय लखनऊ जंक्शन (एनईआर) तक ही संचालित होगी। वहीं लखनऊ-कानपुर सेंट्रल मेमू (64203) 3 से 5 जून तक लखनऊ जंक्शन (एनईआर) से रवाना होगी।

कुछ ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण

यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस (22683) 1 जून को लखनऊ के बजाय उतरेटिया स्टेशन तक ही जाएगी, जबकि लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस (22684) 4 जून को लखनऊ के स्थान पर उतरेटिया स्टेशन से संचालित होगी।

इसके अलावा कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू (64212) 2 से 4 जून तक मानक नगर स्टेशन तक ही चलेगी, जबकि लखनऊ-कानपुर सेंट्रल मेमू (64255) इसी अवधि में मानक नगर स्टेशन से संचालित की जाएगी।

इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग

ब्लॉक के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

आनन्द विहार टर्मिनल-नाहरलगुन एक्सप्रेस (22412) 4 जून को मानक नगर-लखनऊ-मलहौर के बजाय मानक नगर-ऐशबाग-मलहौर मार्ग से संचालित होगी तथा ऐशबाग और बादशाह नगर में ठहरेगी।

आनन्द विहार टर्मिनल-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस (12876) 2 जून को कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-रायबरेली-वाराणसी मार्ग के बजाय कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन मार्ग से चलाई जाएगी।

ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (11123) 1 से 4 जून तक परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

आनन्द विहार टर्मिनल-मऊ एक्सप्रेस (15026) 1 जून को ऐशबाग मार्ग से चलाई जाएगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस (12173) 2 जून को कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-रायबरेली मार्ग के बजाय कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-फाफामऊ-प्रतापगढ़ मार्ग से संचालित होगी।

रेल प्रशासन ने कहा है कि लखनऊ स्टेशन पर चल रहे बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए यह परिवर्तन आवश्यक हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक सेवाओं से अवश्य प्राप्त कर लें।