यात्रियों के लिए राहत और झटका दोनों: बिहार-बेंगलुरु व कानपुर-बेंगलुरु समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, कई विशेष ट्रेनें रहेंगी निरस्त

यात्रियों के लिए राहत और झटका दोनों: बिहार-बेंगलुरु व कानपुर-बेंगलुरु समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, कई विशेष ट्रेनें रहेंगी निरस्त

प्रयागराज। रेल प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दानापुर?एसएमवीटी बेंगलुरु तथा कानपुर सेंट्रल?एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इसके साथ ही प्रयागराज?हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। वहीं परिचालनिक कारणों से कुछ विशेष ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त भी किया गया है।

दानापुर?एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच दैनिक विशेष ट्रेन

रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 03251/03252 दानापुर?एसएमवीटी बेंगलुरु?दानापुर विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

03251 दानापुर?एसएमवीटी बेंगलुरु : 1 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन, कुल 45 फेरे।

03252 एसएमवीटी बेंगलुरु?दानापुर : 3 जून 2026 से 18 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन, कुल 45 फेरे।

यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, गुंटूर, नंद्याल, गूटी, अनंतपुर, धर्मावरम, हिंदूपुर और यलहंका सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

कानपुर?बेंगलुरु ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन को मिली मंजूरी

यात्रियों की सुविधा के लिए कानपुर सेंट्रल?एसएमवीटी बेंगलुरु ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का भी संचालन किया जाएगा।

04133 कानपुर सेंट्रल?एसएमवीटी बेंगलुरु (पूर्व में 04131) : प्रत्येक रविवार, 31 मई से 12 जुलाई 2026 तक, कुल 7 फेरे।

04134 एसएमवीटी बेंगलुरु?कानपुर सेंट्रल (पूर्व में 04132) : प्रत्येक बुधवार, 3 जून से 15 जुलाई 2026 तक, कुल 7 फेरे।

ट्रेन प्रयागराज, सतना, कटनी, मदनमहल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, काजीपेट, सिकंदराबाद, रायचूर, गुंटकल, अनंतपुर, धर्मावरम और यलहंका जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

रेलवे ने बताया कि तकनीकी कारणों से 04131/04132 की गाड़ी संख्या बदलकर क्रमशः 04133/04134 कर दी गई है।

प्रयागराज?हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन में बढ़ेगा एक स्लीपर कोच

यात्रियों की अतिरिक्त मांग को देखते हुए 04123/04124 प्रयागराज?हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।

04123 प्रयागराज?हजरत निजामुद्दीन : 31 मई 2026 से 28 जून 2026 तक।

04124 हजरत निजामुद्दीन?प्रयागराज : 1 जून 2026 से 29 जून 2026 तक।

इस व्यवस्था के बाद ट्रेन की कुल कोच संख्या 21 से बढ़कर 22 हो जाएगी।

इन विशेष ट्रेनों का संचालन रहेगा रद्द

परिचालनिक कारणों से रेलवे ने कुछ विशेष ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर निरस्त करने का निर्णय लिया है।

01043 लोकमान्य तिलक टर्मिनस?समस्तीपुर विशेष : 30 जून, 7 जुलाई एवं 14 जुलाई 2026।

01044 समस्तीपुर?लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष : 2 जुलाई, 9 जुलाई एवं 16 जुलाई 2026।

01073 लोकमान्य तिलक टर्मिनस?बनारस विशेष : 8, 9 एवं 15 जुलाई 2026।

01074 बनारस?लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष : 10, 11 एवं 17 जुलाई 2026।

01143 लोकमान्य तिलक टर्मिनस?दानापुर विशेष : 1 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन (15 फेरे)।

01144 दानापुर?लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष : 2 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन (15 फेरे)।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति और समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।