कैबिनेट मंत्री डॉक्टर मनोज कुमार पाण्डेय के रोहनिया प्रथम आगमन पर जगह जगह स्वागत

ऊंचाहार,रायबरेली।विकास खंड रोहनिया के उमरन स्थिति स्वामी दयानंद इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को ऊंचाहार विधायक एवं खाद्य रसद आपूर्ति विभाग के मंत्री डॉक्टर मनोज कुमार पाण्डेय के रोहनिया प्रथम आगमन पर स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान वहां मौजूद गणमान्य लोगों ने मंत्री को फूल माला पहना कर स्वागत किया।कैबिनेट मंत्री डॉक्टर मनोज कुमार पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में मौजूद सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को बताया और विपक्षियों द्वारा फैलाए जा रहे अफवाहों से सचेत रहने के लिए बताया।इससे पूर्व पूरे झमिनी,लक्ष्मी गंज,इटौरा और उसरैना सहित कार्यक्रमों में शिरकत की।इस मौके बीजेपी रोहनिया मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार पासी,पूर्व रोहनिया मंडल अध्यक्ष हरकेश मौर्य,उपेन्द्र सिंह,तूफान सिंह,संजय गुप्ता,एस पी ओझा,आशीष तिवारी,अभिलाष चंद्र कौशल,डॉक्टर हर्षवर्धन द्विवेदी,दशरथ लाल जायसवाल सहित क्षेत्रीय जन समूह मौजूद रहा है।