मुरादाबाद। हिमगिरी कॉलोनी के भारत गैस गोदाम में फायर सेफ्टी जांच, सुरक्षा मानकों को लेकर अग्निशमन विभाग सतर्क

हिमगिरी कॉलोनी स्थित भारत गैस गोदाम में अग्निशमन उपकरणों की जांच, सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के अग्निशमन महानिदेशक सुजीत पांडेय के निर्देश तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में अग्निशमन विभाग द्वारा सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुरादाबाद अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने हिमगिरी कॉलोनी स्थित भारत गैस एजेंसी के गोदाम का निरीक्षण कर वहां स्थापित अग्निशमन उपकरणों की गहन जांच की।

निरीक्षण के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर, अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों तथा आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्थाओं की स्थिति का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने गोदाम कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, उपकरणों के सही उपयोग और सुरक्षा मानकों के पालन के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की।

अग्निशमन विभाग की इस सक्रिय पहल से गैस गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। विभाग का उद्देश्य दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यूनतम करना तथा लोगों के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। स्थानीय लोगों ने भी अग्निशमन विभाग के इस जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान की सराहना की।