बिलासपुर मंडल में सेवानिवृत्त 30 रेल कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में मई 2026 माह में सेवानिवृत्त हो रहे 30 रेल कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। विभिन्न विभागों में कार्यरत इन कर्मचारियों ने अपनी लंबी और गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्ति प्राप्त की।मंडल सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी श्री रंजन कुमार रुखैयार ने कर्मचारियों को बंदोबस्त भुगतान से संबंधित दस्तावेज, सेवा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं सेवा मेडल प्रदान किए।कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यालय अधीक्षक (आईटी)सेवक रजक ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उम्मीद कार्ड (मेडिकल) तथा बंदोबस्त संबंधी नियमों की जानकारी दी। समारोह में कर्मचारियों के परिजन, मंडल कल्याण निरीक्षक एवं कार्मिक निपटारा शाखा के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।सेवानिवृत्त होने वाले 30 कर्मचारियों में विद्युत विभाग के 10, इंजीनियरिंग विभाग के 4, परिचालन विभाग के 6, वाणिज्य विभाग के 5, मेकेनिकल विभाग के 2, कार्मिक विभाग के 1, सुरक्षा विभाग के 1 तथा सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के 1 कर्मचारी शामिल रहे।इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट एवं समर्पित रेल सेवा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।