रेलवे ऑफिसर्स क्लब में रेल कर्मचारियों का अभिनंदन, 13 कर्मियों को किया गया सम्मानित

जम्मू। जम्मू मंडल में रेल कर्मचारियों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से शुक्रवार को रेलवे ऑफिसर्स क्लब, जम्मू में एक भावपूर्ण अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की गई।समारोह की मुख्य अतिथि वूमन वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, जम्मू की अध्यक्ष राखी कुमार रहीं। उनके कर-कमलों द्वारा 13 रेल कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सहित संगठन की अन्य महिला सदस्य भी उपस्थित रहीं।सम्मानित किए गए कर्मचारियों में दर्शन लाल, रश पाल, पवन कुमार, मनोज, मुकेश कुमार, यूसुफ, लेखराम, राज कुमार, नरेश कुमार, अनिल कुमार, राघवेंद्र कुमार एवं गुड्डू सिंह शामिल रहे।अपने संबोधन में राखी कुमार ने कहा कि रेलवे की सफलता के पीछे कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे रहकर काम करने वाले ये कर्मचारी ही रेलवे व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।समारोह के दौरान कर्मचारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। तालियों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच आयोजित यह कार्यक्रम कर्मचारियों के लिए यादगार बन गया।जम्मू मंडल ने कहा कि वह अपने कर्मचारियों के समर्पण और सेवाओं को हमेशा सम्मान देता रहेगा तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

राघवेंद्र सिंह जनसंपर्क निरीक्षक, जम्मू मंडल