ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को राहत, प्रयागराज-गांधीग्राम के बीच चलेगी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ग्रीष्मावकाश के दौरान अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज और गांधीग्राम के बीच द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04111, प्रयागराज-गांधीग्राम द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 मई 2026 से 14 जुलाई 2026 तक कुल 14 ट्रिप संचालित की जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को प्रयागराज से शाम 4:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:00 बजे जयपुर पहुंचेगी तथा 4:10 बजे प्रस्थान कर उसी दिन दोपहर 3:30 बजे गांधीग्राम पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04112, गांधीग्राम-प्रयागराज द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 31 मई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक कुल 14 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार और बुधवार को गांधीग्राम से शाम 5:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:00 बजे जयपुर पहुंचेगी तथा 4:10 बजे प्रस्थान कर रात 8:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

यह विशेष रेलसेवा मार्ग में फतेहपुर, गोविन्दपुरी, इटावा, टूण्डला, ईदगाह, भरतपुर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना एवं चांदखेड़ा रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में 01 थर्ड एसी, 08 स्लीपर, 08 साधारण श्रेणी तथा 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।